फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हमें अगली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा -वरुण गांधी

हमें अगली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा -वरुण गांधी

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हमें अगली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा -वरुण गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हमें अगले चुनाव नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा। जो लोग राजनीति करते हैं, वे नीति नहीं जानते और जो नीति जानते हैं, वे राजनीति नहीं करते। देहरादून के हैस्को (हिमालयन पर्यावरण अध्ययन आर्गनाइजेशन) गांव पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी कुछ इसी अंदाज में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि नीति नियंता केवल राजनीति में लगे रहते हैं। इस दौरान उन्होंने हैस्को गांव शुक्लापुर में विभिन्न तकनीकों का अवलोकन भी किया।
शुक्रवार को शुक्लापुर गांव पहुंचने पर सांसद वरुण गांधी का हैस्को के संस्थापक पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी, स्थानीय लोगों, चकराता क्षेत्र से आए ग्रामीणों, चमोली जनपद से आई महिलाओं, युवाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उनके एक दिवसीय भ्रमण का मकसद ग्रामीण आर्थिकी एवं पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा करना था। इस दौरान हुई परिचर्चा में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आज राजनीति को भी दिशा की जरूरत है। ऐसे लोग आगे आएं जो सामाजिक समानता को महत्व दें। डॉ. जोशी ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सकल घरेलू उत्पाद के सामानांतर सकल पर्यावरण उत्पाद भी बेहद आवश्यक है। राज्य सरकार तो इसकी पहल कर चुकी है पर केंद्र सरकार को भी इस पर गंभीर होने की आवश्यकता है। सांसद वरुण गांधी ने हैस्को के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जिनको नीति बनानी चाहिए वे इससे कोसों दूर रहते हैं। जो नीतियां बनाते हैं, वे राजनीति जानते हैं, नीति नहीं। लिहाजा अब समय आ गया है कि देश में राजनीति को जंग की तरह नहीं, बल्कि नीतिगत स्पर्धा की तरह लें। हमें जल-जंगल-जमीन के बारे में भी जागरूक होना होगा। अगर हम सबकी मानसिक शक्तियां एकजुट होंगी तभी इस देश का उत्थान होगा। गांवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य होने चाहिए। जब नीतियों का विकेंद्रीकरण होगा, तभी देश आगे बढे़गा। हैस्को परिसर में पौधा रोपते हुए वरुण गांधी ने कहा कि रिश्तों की शुरुआत पौधरोपण से होनी चाहिए। क्योंकि बढ़ते समय के साथ ये रिश्तों को घनिष्ठ बनाते हैं। इस मौके पर डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता, डॉ. सैस विश्वास, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रुचि बडोला, डॉ. संध्या जोशी, डॉ. किरण नेगी, डॉ. सुभाष नौटियाल, डॉ. हिमानी पुरोहित, विनोद खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed