{"_id":"5aca771d4f1c1b676b8b47a6","slug":"21523218205-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने गांव बनाया सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने गांव बनाया सामुदायिक भवन
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विश्व प्रसिद्ध द दून स्कूल के नेतृत्व में देशभर के करीब 50 स्कूली बच्चों ने राउंड स्क्वायर संस्था के सहयोग से पौड़ी के डुमरी गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण किया है। रविवार को दून स्कूल के वाइस प्रिंसिपल प्रभाकरन नायर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की लगन और मेहनत के नतीजे के तौर पर सामुदायिक भवन सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए जरूरी है कि शहरी स्कूलों के बच्चे गांव से जुड़ें और समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनें। करीब 50 बच्चों ने सामुदायिक भवन के पूरे निर्माण का जिम्मा उठाया। उन्होंने मिट्टी खोदी, ईंट पत्थर ढोए, जमीन समतल बनाई और ईंट से ईंट जोड़कर दीवारें खड़ी की। इस दल में 30 छात्र और 20 छात्राएं शामिल रहे। इस मौके पर द लॉरेंस स्कूल सनावर के छात्र उदयवीर ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर हमने शारीरिक मेहनत के महत्व को समझा है। मजदूर भाइयों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। सात राज्यों के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के साथ ही घर में रहने वाली महिलाओं से भी बात की। विवेक हाईस्कूल की छात्रा रिया सबरवाल ने बताया कि गांव में सुविधाओं की कमी होने की वजह से अधिकतर युवा पहाड़ से पलायन कर रहे हैं।
सोसाइटी ऑफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट के संयोजक डॉ. बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं को बल्ब बनाने की ट्रेनिंग भी दी गई। गांव एवं आसपास की 80 महिलाओं ने 400 बल्ब बनाए। गांव की छात्रा करिश्मा रावत स्कूली बच्चों की इस लगन से बेहद उत्साहित दिखीं। अभियान में लॉरेंस स्कूल सनावर, विवेक हाईस्कूल चंडीगढ़, एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, डेली कॉलेज इंदौर, लॉरेंस स्कूल लवडेल तमिलनाडु, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी और द दून स्कूल के छात्र शामिल रहे। अभियान में शिक्षक कुमार गौतम, आनंद कुमार, अमानत कौर, दीप्ति सिंह, रचित गोस्वामी, सुमन चौधरी, मनोज तिवारी, तुषार गुहा, पंकज दास, अंबिकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।