फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनजीटी के आदेश के बाद संशय में व्यापारी

एनजीटी के आदेश के बाद संशय में व्यापारी

Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश के बाद संशय में व्यापारी
एनजीटी के आदेश पर संशय में व्यापारी
विज्ञापन

-- शहर के व्यापारियों ने बैठक कर प्लास्टिक पाबंदी पर की चर्चा
-- आज स्थिति स्पष्ट करने को एसडीएम से करेंगे वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में पॉलिथीन और प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर एनजीटी की पाबंदी के आदेश को लेकर व्यापारियों ने बैठक की। कहा कि एनजीटी के आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि क्या प्रतिबंध गंगा किनारों तक सीमित है या फिर इसमें शहरी क्षेत्र भी शामिल है। क्या प्लास्टिक बोतलों में पानी, सॉफ्ट ड्रिंक्स व अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के सामान पर भी रोक है। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि इस मसले पर सोमवार को एसडीएम से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी।
रविवार को पुष्कर मंदिर रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में व्यापारियों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को लेकर संशय की स्थिति दिखी। इस दौरान नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने कहा कि एनजीटी के आदेश में यह साफ नहीं है कि क्या इसमें गंगा के किनारों पर प्रतिबंध लगाया गया है, या फिर शहर क्षेत्र को भी पाबंदी में शामिल किया गया है। कहा कि शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों के प्लास्टिक पैकिंग में विभिन्न खाद्य पदार्थ व अन्य सामान बिकते हैं। लिहाजा आदेशानुसार क्या इनकी बिक्री भी शहर में प्रतिबंधित की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने निर्णय लिया कि आदेश को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे एसडीएम के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम से आदेश में प्रतिबंध कहां तक और किस-किस पर है, इसकी जानकारी भी ली जाएगी। मौके पर प्लास्टिक सामान विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरविंद भट्ट, सुनील अग्रवाल, दीनदयाल गुप्ता, दिलीप कुमार, जय बत्रा, राजीव गर्ग, प्रदीप कालड़ा, देवपाल चावला, पवन, सुनील कुमार, शरद गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed