फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसानों के साथ छल कर रही सरकार

किसानों के साथ छल कर रही सरकार

Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों के साथ छल कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान को किसान विरोधी बताया जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का मामला राज्यों के स्तर का है। उन्होंने केंद्र सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि जितने भी वादे इस सरकार ने किए थे वे सारे हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अगस्त तक सरकार ने किसानों के हित में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस दोबारा समीक्षा कर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की घोषणा करेगी।
बुधवार को किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर लक्सर में सांकेतिक उपवास करने के बाद हरिद्वार पहुंचे रावत हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब जनकल्याण के लिए काम किया जा रहा था। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न तो गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये आए न किसानों का कर्जा माफ हुआ और न ही उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई बल्कि यूपीए सरकार की तुलना में किसानों की आमदनी एनडीए सरकार के कार्यकाल में 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। पिथौरागढ़ के किसान सुरेंद्र सिंह के आत्महत्या करने के मामले में राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई भी मदद की घोषणा नहीं किए जाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, सुशील राठी, ठाकुर रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दर्शनिक सरीखे अध्यक्ष रहे किशोर
पत्रकारों ने जब हरीश रावत का ध्यान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के उस बयान की तरफ दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके सुझाव के बाद भी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते किसानों के कर्ज माफ नहीं किए तो रावत ने कटाक्ष किया कि किशोर उपाध्याय दार्शनिक सरीखे अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि मैं सड़क पर चलने वाला उनका अनुचर था। उन्होंने जो सलाह दी थी उसे भले ही माना न गया हो लेकिन राज्य के हालात को देखते हुए उन्होंने किसानों का बिजली का सरचार्ज माफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed