{"_id":"575112504f1c1b802f1093f3","slug":"21-thousand-application-for-5-thousand-seats-in-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की पांच हजार सीट के लिए 21 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की पांच हजार सीट के लिए 21 हजार आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
फॉर्म
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की आईटीआई की पांच हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 20 हजार 950 आवेदन फार्म आए हैं। आईटीआई की प्रवेश परीक्षा 12 जून को होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र सीधे डाक से भेजे जाएंगे। साथ ही, प्रवेश पत्र नेट से भी निकालने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
राज्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश इस बार भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होंगे। प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को सौंपी गई है। परिषद के प्रवेश परीक्षा प्रभारी मुकेश पांडे ने बताया कि प्रदेश भर की आईटीआई में आवेदन के लिए 20 हजार से अधिक फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन
इनकी स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रवेश परीक्षा 12 जून को प्रत्येक जिले में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र मिलने में परेशानी हो तो वे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी आईटीआई (युवक) के प्रधानाचार्य जेएम नेगी ने बताया कि नये सत्र में प्रवेश के लिए यहां कुल 1548 आवेदन फार्म बिके थे। जबकि 1614 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। अधिक फार्म जमा होने की वजह यह है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी आईटीआई में अपना आवेदन फार्म जमा कर सकता है।
छात्रों की पहली पसंद फिटर, मशीनिष्ट और वेल्डर ट्रेड
आईटीआई के कई ऐसे ट्रेड हैं, जो युवाओं की सबसे ज्यादा पसंद बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आरएसी, आटोमोटिव, बॉडी रिपेयर, पेंट रिपेयर, वेल्डर आदि ट्रेड के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हैं, लेकिन ट्रेड में दाखिला मेरिट के हिसाब से मिलता है। बता दें कि इन ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं की ही सिडकुल में सबसे अधिक डिमांड है।