{"_id":"5cdf1130bdec2207863ab3fe","slug":"201558122800-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः फर्जी वेबसाइट के जरिए जमा कराया ऑनलाइन टैक्स, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः फर्जी वेबसाइट के जरिए जमा कराया ऑनलाइन टैक्स, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 18 May 2019 08:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टैक्स जमा कराने का मामला सामने आया है। वाहनों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ को चालक ने टैक्स जमा करने की रसीद दिखाई, लेकिन वह जांच में फर्जी निकली। चालक को वाहन समेत पुलिस के हवाले कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडे शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कुठालगेट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजस्थान की एक ट्रेवल एजेंसी के टेंपो ट्रैवलर्स को पकड़ा। यह पर्यटकों को लेकर मसूरी जा रहा था। एआरटीओ ने चालक से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और टैक्स जमा की रसीद मांगी।
विज्ञापन
लेकिन, वह उस समय हैरान रह गए जब टैक्स की रसीद फर्जी पाई गई। जांच में बात सामने आई कि जिस वेबसाइट के जरिए ट्रेवल एजेंसी ने टैक्स जमा कराया था वह फर्जी थी। पैसा सरकार के खाते में नहीं आया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने वाहन समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन