{"_id":"5cd5d898bdec2207626c3dd7","slug":"201557518488-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना देने वाले जानेंगे 108 चालकों के मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना देने वाले जानेंगे 108 चालकों के मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अब आप आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस 108 को सूचना देने के बाद एंबुलेंस चालक से बात कर लोकेशन का पता भी कर सकेंगे। सूचना देने वाले के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए एंबुलेंस चालक का मोबाइल नंबर भी भेजा जाएगा। यह व्यवस्था नई कंपनी ने की है, ताकि लोकेशन का पता आसानी से किया जा सके।
बता दें, अब तक सूचना देने वाले को यह पता नहीं चल पाता था कि एंबुलेंस कहां है और कितनी देर में पहुंचेगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई कंपनी कैंप ने नई व्यवस्था के तहत सूचना देने वाले को भी लोकेशन और मोबाइल नंबर मुहैया कराए जाने की व्यवस्था की है। इससे पीड़ित व्यक्ति से सीधे संवाद हो सकेगा। कैंप कंपनी के मुताबिक एक मई से अब तक 1010 लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है। इनमें से 407 प्रसव संबंधित मामले थे, 30 हृदयाघात के केस थे। 131 मामले सड़क दुर्घटना और 433 अन्य आपातकालीन स्थिति से संबंधित थे। इस सेवा के माध्यम से अब तक नौ सफल प्रसव भी कराए हैं।