फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीत से तीन विकेट दूर उतराखंड

जीत से तीन विकेट दूर उतराखंड

Sun, 25 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
जीत से तीन विकेट दूर उतराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में जीत से उत्तराखंड बस तीन विकेट दूर है। तीसरे दिन उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। मध्य क्रम के बल्लेबाज सौरव चौहान और विजय शर्मा के 116-116 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 429 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में मेघालय ने 85 रनों पर अपने सात विकेट गवां दिए। चौथे दिन रविवार को उत्तराखंड को जीत के लिए तीन विकेट की दरकार है।

शनिवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। दूसरे दिन के अविजित बल्लेबाज पीयूष जोशी 81 रन और सौरव चौहान 15 रन ने खेलना शुरू किए। हालांकि, तीसरे दिन के पहले सत्र में ही उत्तराखंड को पीयूष जोशी के रूप में पहला और कुल चौथा झटका लगा। तीसरे दिन पीयूष बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विजय शर्मा ने सौरव चौहान के साथ पांचवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की। दोनों मिलकर स्कोर को 333 रनों तक ले गए। इसी स्कोर पर टीम को पांचवां झटका सौवभ चौहान के रूप में लगा। उन्होंने 116 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सागर ने 42, अग्रिम तिवारी ने 22 रनों का योगदान दिया। इस तरह टीम उत्तराखंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 429 रन और पहली परी के 80 रनों की लीड लेकर अपनी पारी घोषित कर दी और मेघालय को 510 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी मेघालय के बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेघालय ने सात विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। मेघालय को चौथे दिन जीतने के लिए 425 रन और बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed