फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिवाली पर शहर में तैनात होगी एक दर्जन एंबुलेंस, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

दिवाली पर शहर में तैनात होगी एक दर्जन एंबुलेंस, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

Tue, 06 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर शहर में तैनात होगी एक दर्जन एंबुलेंस, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दिवाली पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही इनके अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। इस बार सर्वे चौक, जाखन, राजपुर रोड, प्रेमनगर चौक, सूरी चौक, रेसकोर्स, रिंग रोड चौक, लाडपुर, रिस्पना पुल और आईएसबीटी में भी कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस खड़ी रहेगी। हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

जीवीके-ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के राज्य प्रभारी मनीष टिंकू ने बताया कि दिवाली के दिन सबसे अधिक हादसे शाम छह से रात 12 बजे तक ज्यादा होते हैं। इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। 108 सेवा के साथ एंबुलेंस कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में सभी एंबुलेंस टीमों को एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। एंबुलेंस के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी है। राज्य प्रभारी मनीष टिंकू ने बताया कि जिस क्षेत्र में आपातकालीन स्थित बनेगी, एंबुलेंस तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed