{"_id":"5bc0f444bdec22695431337c","slug":"201539372100-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से किया हमला
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
भूमि विवाद के चलते चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीरवस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रही है।
क्षेत्र के गांव जट बहादरपुर के हने वाले रमजानी का छोटे भाई सईयाद से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पंद्रह दिन पूर्व भी भाईयों के बीच विवाद हुआ था। तब बड़ा भाई रमजानी अपने परिवार को लेकर दूसरे भाई के घर चला गया था।
शुक्रवार को छोटा भाई सईयाद भूमि की बुनियाद खुदवा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर रमजानी अपने बेटे अरमान को लेकर मौके पर पहुंचा। भाईयों में जमकर कहासुनी हुई और सईयाद ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। इस दौरान रमजानी गांव में मदद मांगने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी बीच सईयाद ने भतीजे अरमान पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे पिता ने लहुलूहानवस्था में बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया। एसओ आशुतोष चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।