{"_id":"5b830ddc42c79246773eaf0e","slug":"201535315420-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई ने मांगा सभी एमबीबीएस दाखिलों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई ने मांगा सभी एमबीबीएस दाखिलों का ब्योरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीआई ने मांगा सभी एमबीबीएस दाखिलों का ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में इस साल हुए एमबीबीएस दाखिलों का पूरा ब्योरा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने तलब किया है। सभी कॉलेजों को चार सितंबर तक दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी एमसीआई की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
एमसीआई की ओर से एक सितंबर को वेबसाइट पर लिंक खोल दिया जाएगा। इसके बाद सभी कॉलेजों को अपने परिसर में दाखिला लेने वाले छात्र का नाम, उसका मेरिट नंबर या नीट की रैंक, जेंडर, जन्मतिथि, श्रेणी, एडमिशन की तिथि, 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अंक, 12वीं में अंग्रेजी के अंक, नीट प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अंकों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। चार सितंबर तक डाटा अपलोड में गलती होने पर उसे सुधारा जा सकता है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को अपनी स्टेट कोटा सीट और ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा सीट पर हुए दाखिलों की पूरी जानकारी का प्रिंटआउट सात सितंबर तक एमसीआई के कार्यालय को भेजना होगा। यह कदम एमसीआई की ओर से देश में एमबीबीएस दाखिलों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया गया है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एमसीआई की ओर से मांगी गई पूरी जानकारी, सभी कॉलेजों के स्तर से जमा कराई जानी है। एक सितंबर से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।