{"_id":"5b54ea444f1c1bbd298b57e0","slug":"201532291652-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम राज ने जीता धन्यवाद कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम राज ने जीता धन्यवाद कप
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
धन्यवाद कप के खिताबी मुकाबले में मेजबान राम राज क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन ईगल को नौ विकेट से हराकर खिताब जीता। राम राज के कप्तान राजेश रावत को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। साथ ही ब्रदर्स क्लब के लक्ष्य को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया।
राम राज क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप में रविवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमालयन ईगल 20 ़1 ओवर में महज 70 रन ही बना सकी। टीम के अभिनव बिष्ट ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका। राम राज की ओर से हर्षित ने पांच और वैभव ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राम राज एकेडमी ने केवल 5 ़1 ओवर में 71 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज गिरिश रतूड़ी ने 16 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं वैभव ने 16 और राजेश रावत ने 9 रन बनाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि धीरेंद्र पवार मुख्यमंत्री विशेष कार्यकारी, नारायण राणा पूर्व खेल मंत्री, सुनील उनियाल गामा प्रदेश सचिव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर राकेश थापा, संतोष सती, राजेश रावत, विकास रावत आदि उपस्थित रहे।