{"_id":"5b4d03274f1c1b42748b529d","slug":"201531773735-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों ने पीएम-सीएम को खून से लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों ने पीएम-सीएम को खून से लिखा खत
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सोमवार को अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खत लिखा। उन्होंने पत्र के जरिये अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
सोमवार को परेड मैदान स्थित धरनास्थल पर प्रशिक्षितों ने धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अपने खून से पत्र लिखकर उन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध जताया है। बेरोजगारों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में व्यायाम प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने, कक्षा छह से 12वीं तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने और व्यायाम शिक्षा को ठोस नीति के तहत लागू कर बेरोजगार प्रशिक्षितों को नौकरी देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि बेरोजगारों ने अपने खून से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी पत्र भेजा है। धरना देने वालों में जगदीश चंद्र, हरेंद्र खत्री, अर्जुन लिंगवाल, देवेंद्र कोरंगा, अब्बल सिंह राणा, मनोज असवाल, आलोक नैथानी, कमल रावत, देवेंद्र खोलिया आदि शामिल रहे।