{"_id":"5b3a8e4c4f1c1b6c578b469b","slug":"201530564172-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने जारी की एडवाइजरी
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने जारी की एडवाइजरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। धुमाकोट हादसे के बाद सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन निगम की ओर से चालकों के लिए नए सिरे से एडवाइजरी जारी की गई है। महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि राज्य के सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने के साथ ही चालकों को बसों के संचालन की अनुमति जाए। इसके साथ ही चालकों को हर हालत में सप्ताह मेें एक दिन अवकाश दिया जाए ताकि वे आराम कर सकें।
महाप्रबंधक की ओर से मंडलीय प्रबंधकों, सहायक महाप्रबंधक को जारी एडवाइजरी में निर्देशित किया गया है कि चालकों को यात्रा मार्ग की खामियों की जानकारी देने के बाद उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए। यात्रा मार्ग पर बसों को भेजने से पूर्व वर्कशॉप में उनकी जांच कराई जाए। जिन मार्गों पर परिवहन निगम ने ढाबा और रेस्टोरेंट से अनुबंध किया है, उनमें चालकों को आराम करने की व्यवस्था कराई जाए। विभागीय अधिकारी रात में मार्गों पर जांच कर शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करें। पर्वतीय क्षेत्रों में बसों की गति निर्धारित कर दी जाए और जो भी चालक निर्धारित गति से ज्यादा गति से गाड़ी चलाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडवाइजरी में हिदायत दी गई है कि लंबी दूरी की बसों के लिए दो चालकों की व्यवस्था की जाए ताकि एक चालक को थकान होने पर दूसरा गाड़ी को चला सके। किसी भी चालक को बिना विश्राम के दोबारा यात्रा पर न भेजा जाए।