फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नीट : फिजिक्स ने उड़ाया होश, बायोलॉजी से मिली राहत

नीट : फिजिक्स ने उड़ाया होश, बायोलॉजी से मिली राहत

Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नीट : फिजिक्स ने उड़ाया होश, बायोलॉजी से मिली राहत
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मेडिकल की कॉमन प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट में फिजिक्स के सवालों ने अभ्यर्थियों का होश उड़ा दिए, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के आसान सवालों ने उन्हें राहत दी। परीक्षा राजधानी में 17 केंद्रों पर आयोजित हुई। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस साल कटऑफ ऊपर जाने का संभावना जताई जा रही है।
दून में 17 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट आयोजित हुआ। परीक्षा के लिए कुल 10,670 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें करीब 370 गैरहाजिर रहे। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिले-जुले भाव नजर आए। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिजिक्स के सवाल अपेक्षाकृत काफी मुश्किल थे। फिजिक्स विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक अन्य विषयों के मुकाबले फिजिक्स के सवाल कुछ मुश्किल जरूर थे लेकिन असंभव नहीं थे। केमिस्ट्री के सवाल औसत थे। केमिस्ट्री के विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक 12वीं के सिलेबस से सवाल पूछे गए। बायोलॉजी में छात्रों को सबसे ज्यादा आसानी रही।
विज्ञापन

...................
एनसीईआरटी वालों के लिए नीट आसान
नीट परीक्षा देने पहुंचे उन अभ्यर्थियों को ज्यादा आसानी हुई, जिन्होंने एनसीईआरटी बुक्स से तैयारी की थी। पेपर देने के बाद बाहर निकले कई अभ्यर्थी बोले की नीट का पेपर पूरी तरह से एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित था। उन्होंने कहा कि फिजिक्स के सवाल भी एनसीईआरटी पैटर्न के थे लेकिन सवाल ज्यादा घुमावदार थे। जिसकी वजह से फिजिक्स के सवालों को हल करने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
सभी के फोटो:: परीक्षा के बाद बोले अभ्यर्थी
ओवर ऑल प्रश्न पत्र बहुत सरल था, लेकिन फिजिक्स के सवाल कठिन थे। जिसके चलते हल करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया। लेकिन केमिस्ट्री व बायोलॉजी सवालों के आसान होने के कारण पेपर समय पर पूरा हो गया। -विभा पाल
फिजिक्स के सवाल ने थोड़ा परेशान किया। ज्यादातर सवाल घुमा फिराकर पूछे जाने के कारण उनमें ज्यादा समय लग गया। लेकिन परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न एनसीईआरटी पर आधारित था। फिजिक्स के बाद केमिस्ट्री और बायोलॉजी के आसान सवालों ने दिल ही खुश कर दिया। परीक्षा की व्यवस्थाएं ठीक थी और परीक्षा सुचारु रूप व सही ढंग से संचालित हुई। -सुगंधा रौतेेला
केमिस्ट्री व बायोलॉजी के अलावा फिजिक्स के प्रश्नों ने सिर घुमा दिया, लेकिन ओवर ऑल पेपर आसान था। अभ्यास पेपरों से बहुत सहयोग मिला। कुछ मिलते जुलते सवाल आए जो कि आसान थे। -नैनसी सैनी
अधिकांश पेपर ठीक रहा। जिन्होंने पिछलें वर्षों के पेपर ढंग से तैयार किए थे, उनके लिए काफी आसानी रहीं होगी। केवल फिजिक्स के सवाल थोड़े कठिन थे लेकि न जिन्होंने एनसीईआरटी से तैयारी की होगी तो उनके लिए आसान था। -जिज्ञासा जोशी
...........................
किस विषय में कितने प्रश्न आए
फिजिक्स : यह तीनों सेक्शन में सर्वाधिक मुश्किल व लंबा था। 24 प्रश्न 12वीं व 21 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। 34 सवाल आसान, नौ मध्यम व दो मुश्किल थे। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्न होने से इनमें समय ज्यादा लगा।
केमिस्ट्री : केमिस्ट्री मध्यम स्तर का रहा और ज्यादा लंबा भी नहीं था। कांसेप्ट आधारित प्रश्न पूछे गए। 20 प्रश्न 12वीं व 25 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। एक प्रश्न मुश्किल, 20 मध्यम व 24 आसान थे।

बायोलॉजी : यह प्रश्न पत्र का सबसे आसान सेक्शन रहा। 46 सवाल 12वीं व 44 प्रशन 11वीं के सिलेबस से पूछे गए। प्रश्न पत्र में नौ मुश्किल, 33 मध्यम व 48 सवाल आसान रहे। पिछले साल की अपेक्षा प्रश्न आसान और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल कम थे। ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से व कांसेप्ट आधारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed