फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वतंत्रता सेनाना के साथ जनकवि भी श्रीराम शर्मा, धरातल संस् था की ओर से कार्यक्रम

स्वतंत्रता सेनाना के साथ जनकवि भी श्रीराम शर्मा, धरातल संस् था की ओर से कार्यक्रम

Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनाना के साथ जनकवि भी श्रीराम शर्मा, धरातल संस्
था की ओर से कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सामाजिक, साहित्यिक संस्था धरातल की ओर से रविवार को बंजारावाला स्थित मोनाल एनक्लेव में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार को समाज सेविका एवं स्वतंत्रता सेनानी रमा शर्मा स्मृति और पत्रकार दुर्गा नौटियाल को शिक्षिका एवं कवियत्री रीता शर्मा स्मृति सम्मान प्रदान किया। सम्मान व स्मृति चिह्न धरातल संस्था के संस्थापक डॉ. अतुल शर्मा व रंजना शर्मा ने प्रदान किया।

सम्मान समरोह में वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्र जुगरान ने कहा कि संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्रीराम शर्मा मातृभूमि के प्रति समर्पित कवि थे। श्रीराम शर्मा की तरह ही उनकी पत्नी रमा शर्मा और पुत्री रीता शर्मा ने भी समाज और महिलाओं के उत्थान में अविस्मरणीय योगदान दिया। रमा शर्मा ने भी स्वाधीनता आंदोलन, चिपको आंदोलन समेत कई आंदोलनोें में हिस्सा लिया। इसके अलावा महिला आश्रम, आर्य समाज, स्वतंत्रता सेनानी समिति जैसे संगठनों से जुड़कर महिलाओं और समाज के लिए कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वहीं शिक्षिका बेटी रीता शर्मा जनसरोकारों से जुड़ी कवियत्री रहीं और अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को दिशा देने के साथ शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रमा शर्मा से उनका विशेष लगाव रहा है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल ने कहा कि सम्मान मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है। सम्मान समारोह में मौजूद वरिष्ठ कवि प्रमोद उनियाल, कवि महेश कटारिया ने डॉ. अतुल शर्मा की पहल की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अतुल शर्मा व अन्य कवियों ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष, प्रकृति के साथ छेड़छाड़, सामाजिक बुराइयों से संबंधित रचनाएं सुनाईं। संस्था अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व यह सम्मान लोक गायिका संगीता ढौंडियाल, रानू बिष्ट, जयकृष्ण पैन्यूली, प्रबोध उनियाल, वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, नीरज नैथानी, डॉली डबराल, महेश्वरी कनेरी को प्रदान किया जा चुका है। समारोह को रामकिशन पोखरियाल, सुनील थपलियाल, अशोक क्रेजी, प्रमोद उनियाल समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed