फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली में तीन खनन पट्टों के टेंडर जारी

थराली में तीन खनन पट्टों के टेंडर जारी

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
थराली में तीन खनन पट्टों के टेंडर जारी
थराली में तीन खनन पट्टों के टेंडर जारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
आचार संहिता लागू होने के बावजूद भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई ने चमोली जिले में तीन खनन पट्टों के लिए टेंडर जारी कर दिए। इनमें से दो खनन पट्टे थराली और एक पट्टा घाट क्षेत्र का है। टेंडर जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद अधिकारी आनन-फानन में गलती सुधारने में जुट गए हैं।
थराली उपचुनाव के चलते चमोली जिले में इन दिनों आचार संहिता लागू है। उसके बावजूद जिले में तीन खनन पट्टों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि यह तीनों खनन पट्टे थराली विधानसभा में ही हैं। सरकार ने कुछ समय पूर्व ही बांजबगड़, घाट में 5.143 हेक्टेयर, जौला, थराली में 4.044 हेक्टेयर और चमोली में 3.991 हेक्टेयर में खनन की अनुमति प्रदान की थी। टेंडर में रजिस्ट्रेशन के लिए 21 मई से पहले पंजीकरण कराना होगा। पट्टों के आवंटन की पहले चरण की समाप्ति सात जून को होनी है। टेंडर जारी होते ही चमोली समेत प्रदेशभर की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने टेंडर जारी किए जाने पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी के थराली ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर आचार संहिता के दौरान टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

उधर विभागीय अधिकारियों के अनुसार गलती से टेंडर जारी किया गया, जिसे अब वापस लिया जा रहा है। प्रमुख सचिव खनन आनंदवर्द्धन ने बताया कि टेंडर जारी करने से पूर्व चुनाव आयोग से अनुमति नहीं ली गई थी। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, निदेशक एसएल पैट्रिक ने बताया कि टेंडर को निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed