{"_id":"5aee14664f1c1b5d098b862b","slug":"201525552230-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी तेज अंधड़ के साथ बारिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी तेज अंधड़ के साथ बारिश होगी
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य के ज्यादातर इलाकों में रविवार को भी तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद एकाएक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक ज्यादार इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे। इसके बाद आसमान फिर साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं दून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार सात मई की शाम से मौसम में तेजी से बदलाव होगा। ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को भी तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।