{"_id":"5ac680b54f1c1bb9618b5c8c","slug":"201522958517-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 डॉक्टरों को बर्खास्त करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 डॉक्टरों को बर्खास्त करने की तैयारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
126 डॉक्टरों को बर्खास्त करने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शासन लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। राज्य में 126 नियमित डॉक्टरों को चिह्नित किया गया है, जो लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। अब ऐसे लापरवाह डॉक्टरों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बर्खास्त करने की तैयारी है। पहले चरण में 48 डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाएगा।
शासन ने सभी जिलाधिकारियों से लंबे समय से गायब डॉक्टरों की सूची मांगी थी। इनमें 126 डॉक्टरों के नाम सामने आए। इसके बाद शासन ने क्रमवार डॉक्टरों को बर्खास्त करने और उनकी जगह दूसरे डॉक्टरों को तैनाती का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी है। 126 डॉक्टर सरकारी अभिलेखों और सृजित पदों के सापेक्ष तैनात तो हैं, लेकिन इन डॉक्टरों का लंबे समय से कोई अता पता नहीं है। इस कारण संबंधित पदों पर दूसरे डॉक्टरों की तैनाती भी नहीं हो पा रही है।
ड्यूटी से गायब 126 डॉक्टरों में से 48 डॉक्टरों के संबंध में सभी कार्रवाई करीब पूरी हो गई है। जल्द ही बर्खास्तगी के आदेश जारी हो जायेंगे। शेष 78 डॉक्टर को एक मौका दिया जाएगा, जिससे कोई कानूनी मामला न फंसे। फिर इनको भी बर्खास्त कर दिया जाएगा। इन सभी डॉक्टरों की जगह नियमित दूसरे डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। -नितेश झा, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा-शिक्षा