{"_id":"5ab80d5a4f1c1b3d1a8b560e","slug":"201522011482-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम के जयकारों के साथ निकली राम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम के जयकारों के साथ निकली राम यात्रा
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
रामनवमी पर रविवार को वीर सावरकर युवा संगठन ने शहर में श्रीराम यात्रा निकाल शांति का संदेश दिया। इस दौरान जयश्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में आगे चल रही भजन मंडली ने मंजीरे और ढोलक की धुन पर भजन सुना माहौल को भक्तिमय बना दिया।
श्रीराम यात्रा की शुरुआत शिवा जी धर्मशाला से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। संगठन के संस्थापक कुलदीप स्वेडिया ने यात्रा को रवाना किया। यात्रा सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, महाराजा अग्रसेन चौक और तहसील चौक होते हुए दर्शनलाल चौक पहुंची। इसके बाद घंटाघर, पलटन बाजार, हनुमान मंदिर, झंडा बाजार होते हुए पुन: शिवाजी धर्मशाला पर यात्रा समाप्त हुई। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालु रास्तेभर श्रीराम के भजनों पर थिरकते दिखे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। तमाम जगहों पर लोगों ने फूल भी बरसाए। इस मौके पर प्रमोद, मनोज, संजीव गोयल, हिमांशु, राकेश, अनिल, सचिन, नितिन, मुकेश, मयंक, संजीव आदि मौजूद रहे।