{"_id":"5a57ca864f1c1b72188b4746","slug":"201515702918-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटन दबाकर बताएं कैसे हैं शहर के शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटन दबाकर बताएं कैसे हैं शहर के शौचालय
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अगर आप सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो फीड बैक मशीन का बटन दबाकर अपनी राय जरूर दें। आपकी राय न केवल शौचालयों की सफाई व्यवस्था में मददगार होगी, बल्कि स्वच्छता सर्वे में देहरादून नगर निगम के नंबर भी बढ़ाएगी। इसके तहत पहली फीड बैक मशीन बृहस्पतिवार को नगर निगम से सटे शौचालय में लगाई गई। स्वच्छता सर्वे में देहरादून नगर निगम भी शामिल हैं। सर्वे के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था का भी आकलन किया जाना है। देहरादून में 53 सार्वजनिक शौचालय हैं। इन शौचालयों की सफाई व्यवस्था परखने के लिए नगर निगम प्रयोग करने वालों से फीड बैक लेगा। इसके लिए सार्वजनिक शौचालयों के बाहर फीड बैक मशीनें लगाई जानी हैं। पहले चरण में 32 शौचालयों में मशीन लगाई जाएंगी। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी के मुताबिक फीड बैक मशीन में अच्छा, खराब और संतोषजनक तीन बटन हैं। बटन दबाने पर लोगों की प्रतिक्रिया मशीन में दर्ज हो जाएगी। इसके बाद खराब श्रेणी के शौचालयों की खामियां दूर कराई जाएंगी।