फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बजट पर प्रभारी मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष में तकरार

बजट पर प्रभारी मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष में तकरार

Thu, 29 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बजट पर प्रभारी मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष में तकरार
पौड़ी। जिला योजना समिति ने विभिन्न विभागों को वित्तीय वर्ष 2017-18 में विकास कार्यों के लिए 84.25 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं। पंचायत के अधीन सड़कों के लिए बजट बढ़ाने की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत और पंचायत सदस्यों ने विरोध जताते हुए बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। जिला पंचायत अध्यक्ष की भी प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य और अधिकारियों से तीखी बहस हुई। बाद में प्रभारी मंत्री के बजट को दो करोड़ रुपये करने पर मामला शांत हुआ। नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी नगर क्षेत्र की सड़कों के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग रखी। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री आर्य की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। आर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जिले को 84.25 करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत हुआ है। इसमें पीडब्लूडी को सर्वाधिक 16 करोड़, पेयजल निगम को 13.70 करोड़, जल संस्थान को 15.70 करोड़, सिंचाई विभाग को 5.70 करोड़, चिकित्सा विभाग को 3.5 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोली, ऋतु खंडूड़ी भूषण, दलीप सिंह रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिलाधिकारी सुशील कुमार, सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र के बजट पर होगी जांच
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कल्जीखाल ब्लाक को सीमांत क्षेत्र (बीआरजीएफ) के तहत धनराशि का आवंटन किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कल्जीखाल जब सीमांत क्षेत्र में नहीं आता तो बजट कैसे जारी किया गया। इस पर प्रभारी मंत्री ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


शराबबंदी पर मंत्री के सामने मुखर हुई महिलाएं
शराबबंदी के मुद्दे को लेकर सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने विकास भवन परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य के सामने नाराजगी व्यक्त की। बिंजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि पौड़ी, खिर्सू और श्रीनगर में पिछले तीन महीने से महिलाएं शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में आंदोलनरत हैं। शराब का विरोध कर रही महिलाओं पर मुकदमे दर्ज करने समेत तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं ने राज्य मंत्री एवं श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत के समक्ष भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। दोनों मंत्रियों ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुनीता नेगी, श्वेता, सिद्दमन, शबाना, नीमा कुकरेती, मंजू देवी व स्वर्णिम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed