फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   200 schools of Pachhadun and Jaunsar on the verge of closure

Dehradun News: बंद होने की कगार पर पछवादून और जौनसार के 200 विद्यालय

Tue, 25 Mar 2025 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
200 schools of Pachhadun and Jaunsar on the verge of closure
छात्र संख्या कम होने के चलते पछवादून और जौनसार के चार ब्लॉक में 200 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या कालसी ब्लॉक के विद्यालयों की है। शिक्षा विभाग विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गंभीर नहीं है। अभिभावकों को जागरूक करने के बजाय छात्रों को दूसरे विद्यालयों में समायोजित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कालसी, चकराता, विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक में 559 राजकीय प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से छात्र संख्या 10 से कम होने के चलते 200 विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं। ऐसे विद्यालयों की सबसे अधिक संख्या कालसी ब्लॉक में है। जहां 157 विद्यालयों में से 149 में छात्र संख्या 10 से कम है। वहीं, इनमें से 47 विद्यालय पांच से कम छात्र संख्या वाले हैं। इस मामले में चकराता ब्लॉक दूसरे नंबर पर है। यहां 183 प्राथमिक विद्यालय में से 45 ऐसे है, जहां छात्र संख्या 10 से कम है। इसमें से 15 विद्यालय पांच से कम छात्र संख्या वाले हैं।
विज्ञापन

विकासनगर ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 100 हैं। इसमें से चार में छात्र संख्या निर्धारित से कम है। जबकि, एक विद्यालय पांच से कम छात्र संख्या वाला है। सहसपुर ब्लॉक इस मामले में काफी बेहतर है। यहां 119 प्राथमिक विद्यालयों में से केवल एक विद्यालय ऐसा है, जिसमें छात्र संख्या दस से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ प्रारंभिक शिक्षा प्रेमलाल भारती ने बताया कि अभिभावकों को जागरूक करने के बाद भी छात्र संख्या नहीं बढ़ रही है। अभिभावकों का रुझान निजी विद्यालयों की ओर अधिक है। विद्यालय बंद होने की स्थिति में छात्रों को दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed