Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 years rigorous imprisonment for raping a nine-year-old child

Dehradun News: नौ वर्ष के बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कठोर कारावास

Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
20 years rigorous imprisonment for raping a nine-year-old child
नौ साल के बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल पॉक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये बतौर मुआवजा भी सरकार से दिलाने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 22 फरवरी 2021 को रायपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया था कि उनका नौ साल का बेटा शाम के वक्त रोता हुआ घर पहुंचा था। उसने बताया था कि रायपुर क्षेत्र के ही आमिर और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्चे ने बताया था कि आमिर उसे अपने साथ स्कूटर पर ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म। जब वह रोया तो उसे वहीं छोड़कर भाग गया।उसके साथी का नाम बच्चे को नहीं पता था। पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 17 जून 2021 में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। इसमें कुल आठ गवाह अभियोजन ने बनाए। मुकदमे में कुल 14 वस्तु साक्ष्य भी पेश किए गए। इनके आधार पर 30 सितंबर 2021 को अदालत ने आरोप तय किए। न्यायालय ने आमिर को दोषी पाते हुए उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed