फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 out of 23 contenders of BJP will be out, a panel of three will reach the organization

Dehradun News: भाजपा के 23 में 20 दावेदार होंगे आउट, संगठन के पास पहुंचेगा तीन का पैनल

Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 out of 23 contenders of BJP will be out, a panel of three will reach the organization
I
विज्ञापन

II- बुधवार को गढ़वाल के दावेदारों पर चर्चा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री देहरादून मेयर पद के तीनों प्रस्तावित नामों पर चर्चा करेंगे
I
I
I
Iभाजपा के पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी से जनता के मन की बात निकाल ली है। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा से 23 दावेदार सामने आए हैं। इनमें से कई ने खुद मेयर का टिकट मांगने को अपना दावा पेश किया है, तो कई को भाजपा कार्यकर्ता व जनता मेयर का प्रत्याशी बनाकर उतारना चाहती है। अब भाजपा पवर्यवेक्षक मंथन में लगे हैं। इन 23 दावेदारों में से 3 दावेदारों का पैनल तैयार कर संगठन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बुधवार को गढ़वाल के दावेदारों पर चर्चा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री देहरादून मेयर पद के तीनों प्रस्तावित नामों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद किसी एक नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

I
I
I
Iभाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रकिया में रायशुमारी का चरण पूरा कर लिया है। पर्यवेक्षकों ने तीन दिन तक चली रायशुमारी में करीब 3500 लोगों की राय जानी। इसमें 1100 कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष तौर पर पर्यवेक्षकों को प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय दी, जबकि 2400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पर्ची के माध्यम से अपनी पसंद बताई। इन सभी की पसंद को पर्यवेक्षकों ने दर्ज कर सूची बना ली है। मेयर पद के लिए कुल 23 दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जबकि प्रत्येक वार्ड से पार्षद पद के लिए पांच से सात दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I-------------
I
I
I
Iजो संगठन, सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में पास होगा, वही होगा प्रत्याशी
I
Iपर्यवेक्षक मेयर के लिए 23 में से 3 नामों का पैनल तैयार करने में लगे हैं। मंगलवार को संगठन कुमाऊ के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेगा, बुधवार को गढ़वाल के प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करेगा, तभी पैनल के तीनों नामों से एक का चयन किया जाएगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट ही अंतिम नहीं होगी, बल्कि भाजपा के जिलाध्यक्ष व प्रभारी की रिपोर्ट व पैनल को भी संगठन तवज्जो देगा। इसके अलावा भाजपा ने कोई आंतरिक सर्वे भी कराया है। जो दावेदार संगठन, सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में पास होगा, उसी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, 26 दिसंबर को भाजपा संगठन की ओर से सूची जारी की जा सकती है। ऐसा आंकलन किया जा रहा है।
I
I
I
I-------------
I
Iजो संगठन का फैसला, वही सही
I
I
I
Iपर्यवेक्षकों को अपनी राय देने में कई लोगों ने अलग-अलग दावेदारों को अपनी पसंद बनाया, वहीं बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी रही, जिन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्याशी कोई भी हो, कोई आपत्ति नहीं है। जो संगठन फैसला करेगा, वहीं सही होगा। ऐसा कहने वाले लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर और पर्ची में ऐसे संकल्प को प्रदर्शित किया।

I
I-----------------
I
I
I
Iसभी 100 वार्डों में बना दिए चुनाव प्रभारी
I
Iभाजपा के पर्यवेक्षक प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में लगे हैं, उधर दूसरी टीम चुनाव का प्रबंधन करने में लगी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी महानगर कुलदीप कुमार ने बताया कि चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्येक वार्ड के चुनाव प्रभारी बना दिए गए हैं। प्रत्याशी का ऐलान होते ही एक चुनाव संयोजक बनाया जाएगा, जो प्रत्याशी की पसंद का होगा। संयोजक व प्रभारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed