फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 lakh students will gather for mass singing of 'Vande Mataram': Dr Rawat

वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन को जुटेंगे 20 लाख विद्यार्थी : डाॅ रावत

Fri, 21 Nov 2025 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
20 lakh students will gather for mass singing of 'Vande Mataram': Dr Rawat
- संविधान दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने राज्य के सभी राजकीय, निजी शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, चिकित्सा शिक्षा संस्थानों, व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों सहित प्रशिक्षण संस्थानों में आगामी 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ को वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री ने यह निर्देश सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड व एनसीसी गाइड सुबह 9ः30 पर एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में स्वाधीनता सेनानी, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग के साथ ही फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए, जिनको जियोटैग भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा डाॅ. रणजीत सिन्हा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक गैरोला, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विक्रम यादव, निदेशक उच्च शिक्षा वीएन खाली, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. अजय आर्य, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुल सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा कंचन देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed