{"_id":"621a7c19260241213c2c2c4e","slug":"20-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-selling-land-city-news-drn405100499","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने सौदा कर 20 लाख रुपये तो ले लिए, लेकिन निर्धारित समय पर बैनामा नहीं किया। जांच की तो पता चला कि यह जमीन किसी दूसरे को बेच दी गई।
पुलिस के मुताबिक, अवधेष कुमार माहेश्वरी निवासी विद्या विहार कारगी रोड पटेलनगर की शिकायत पर सुबोध चंद गुप्ता निवासी टीचएडीसी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किा गया है। आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। बताया कि, सम्पति को बेचने के लिए 17 मई 2017 को विक्रय अनुबंध हुआ। जमीन के एवज में बीस लाख रुपये अदा किए गए। आरोप है कि, रजिस्ट्री की निर्धारित तिथि से एक दिन पहले आरोपी को सूचित किया गया तो उसने विश्वास दिलाया कि, वह समय से रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच जाएगा। लेकिन, नहीं पहुंचा।
इसके बाद बार बार संपर्क करने पर भी टालमटोल करता रहा। कहा गया कि, मूल दस्तावेज कहीं गुम हो गए। जो काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहे है। अनुबंध की तिथि आगे बढ़ा दी गई। बाद में पता चला कि, यह कि आरोपी सुबोध चन्द गुप्ता ने 05 मार्च 2021 को उक्त संपत्ति आशा श्रीवास्तव नाम की महिला को बेच दी। पैसा वापस मांगने पर डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।