फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 lakh fine on cant board for dumping garbage without permission

बिना अनुमति के कारगी ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़ा डालने पर कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन पर दस लाख का जुर्माना

Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

लिहाजा कारगी स्थित निगम के ट्रांसफर प्लांट में कूड़ा डाल रहा था।जबकि यहां भी बिना अनुमति के कैंट बोर्ड को कूड़ा डालने से निगम ने मना किया है। बोर्ड ने कहा, निगम ने भुगतान के लिए कहा थाकूड़ा डालने पर जुर्माना लगाने के संबंध में कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से निगम से शीशमबाड़ा में कूड़ा डालने का आग्रह किया था, जिस पर निगम ने तीन अगस्त को पत्र भेजकर भुगतान करने की बात कही थी। कैंट बोर्ड सीईओ कौशल गौतम ने कहा कि पत्र के मुताबिक निगम को पूरा भुगतान कर दिया है।

विज्ञापन
20 lakh fine on cant board for dumping garbage without permission

विस्तार

नगर निगम ने बिना अनुमति के कारगी ट्रांसफर प्लांट में कूड़ा डालने पर कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। 22 सितंबर को नगर निगम ने कारगी पर कूड़ा डालते हुए कैंट बोर्ड के दो वाहनों को जब्त किया था। निगम ने कैंट बोर्ड को एक हफ्ते में जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जुर्माना जमा न करने पर निगम ने कार्रवाई करने और दोबारा कूड़ा डालते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। शीशमबाड़ा स्थित निगम के सॉलिड वेस्ट मैैनेजमेंट एवं रिसाइकिलिंग प्लांट में कूड़े का पहाड़ खड़ा होने से नगर निगम ने कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन, मसूरी, हरबर्टपुर व विकासनगर निकाय को एक अगस्त से कूड़ा डालने से मना कर दिया था। शीशमबाड़ा में कूड़ा डालने से मना करने के बाद कैंट क्लेमेंटटाउन के सामने कूड़े की समस्या खड़ी हो गई। लिहाजा कारगी स्थित निगम के ट्रांसफर प्लांट में कूड़ा डाल रहा था।
विज्ञापन

जबकि यहां भी बिना अनुमति के कैंट बोर्ड को कूड़ा डालने से निगम ने मना किया है। 22 सितंबर को सूचना के बाद निगम ने कैंट बोर्ड के दो कूड़ा वाहनों को पकड़ा था। इसके बाद निगम ने कैंट बोर्ड को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा था। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि नोटिस का अभी तक कोई जवाब न देने पर कैंट बोर्ड पर प्रति वाहन 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक हफ्ते के अंदर कैंट बोर्ड को जुर्माना जमा करने को कहा गया है। चेतावनी दी कि अगर दोबारा कूड़ा डाला गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने कहा, निगम ने भुगतान के लिए कहा था
कूड़ा डालने पर जुर्माना लगाने के संबंध में कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से निगम से शीशमबाड़ा में कूड़ा डालने का आग्रह किया था, जिस पर निगम ने तीन अगस्त को पत्र भेजकर भुगतान करने की बात कही थी। पत्र में कूड़ा न डालने का जिक्र नहीं था। कैंट बोर्ड सीईओ कौशल गौतम ने कहा कि पत्र के मुताबिक निगम को पूरा भुगतान कर दिया है। अप्रैल से कोई बिल कैंट को नहीं दिया है। निगम से आग्रह किया कि तत्काल बिल भेजे जाएं, ताकि भुगतान किया जा सके। बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान की तलाश है।

कैंट बोर्ड देहरादून से भी मांगी मदद
नगर निगम की ओर से कूड़ा डालने से मना करने के बाद कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के आगे कूड़े के निस्तारण का संकट पैैदा हो गया है, क्योंकि कैंट बोर्ड का न तो कोई अपना ट्रंचिंग ग्राउंड है और न रिसाइकिलिंग प्लांट। ऐसे में अब वैकल्पिक रूप से कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन ने कैंट बोर्ड दून से मदद मांगी है। सीईओ कौशल गौतम ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी बातचीत हो गई है। कैंट बोर्ड दून से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed