फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.96 lakh rupees were cheated from a person by voice cloning

Dehradun News: वॉयस क्लोनिंग कर व्यक्ति से ठग लिए 1.96 लाख रुपये

Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
1.96 lakh rupees were cheated from a person by voice cloning
साइबर ठगों ने वॉयस क्लोनिंग कर महिला से 1.96 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को रिश्तेदार बनकर फोन किया और उनके खाते में पैसे जमा कराने को कहा था। साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठगी को लेकर नरेंद्र पाल सिंह आनंद निवासी बैंक कॉलोनी, रायपुर ने शिकायत की है। नरेंद्र पाल का कहना है कि उन्हें पांच सितंबर को एक युवक ने फोन किया था। उसने कहा था कि वह कनाडा से उनका रिश्तेदार बोल रहा है। उसने उनसे पासबुक की फ्रंट पेज की फोटो मांगी और कहा कि वह उनके खाते में 8.70 लाख रुपये जमा कराएगा। यह रुपये वह देहरादून आकर ले लेगा। युवक की आवाज उनके रिश्तेदार के जैसी ही थी। युवक ने कहा कि कुछ दिन बाद उन्हें हरजीत सिंह का फोन आए तो बात कर लेना। वह कुछ पैसे मांग सकता है।
विज्ञापन

अगले दिन हरजीत का फोन आया और दो लाख रुपये मांगने लगा। लेकिन, नरेंद्र पाल ने यह कहकर मना कर दिया कि उनके पास अभी पैसे नहीं आए हैं। बावजूद इसके हरजीत ने कहा कि उसकी माता बीमार हैं उनका ऑपरेशन होना है। नरेंद्र पाल ने फिर से मना कर दिया। अब कनाडा वाले इस रिश्तेदार का फोन आया कि हरजीत को वह उसके पैसे में से पैसा दे दें। नरेंद्र पाल फिर से संकोच में पड़ गए कि जब पैसा आया ही नहीं तो कैसे दे दें। लेकिन, कथित रिश्तेदार बार-बार कहने लगा तो उन्होंने 1.96 लाख रुपये उसके बताए खाते में जमा करा दिए। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed