{"_id":"5c9bd850bdec2213f932f6b2","slug":"191553717328-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने छात्र को दिलाई 50 हजार की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने छात्र को दिलाई 50 हजार की आर्थिक सहायता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बाल अधिकार संरक्षण आयोग में बुधवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें एक स्कूल में छात्र के पैर में चोट लगने के मामले में पीड़ित को आर्थिक सहायता के रूप में स्कूल प्रबंधन से 50 हजार रुपये दिलाए गए।
दो माह पहले सेलाकुई स्थित सत्यार्थ एकेडमी में छात्र के पैर में चोट लग गई थी। जिससे छात्र के पैर में इंफेक्शन हो गया था। उसका श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके परिजनों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग में न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार को आयोग में जन सुनवाई के दौरान इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी, सहसपुर और स्कूल के प्रधानाचार्य को भी बुलाया गया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन को क्षतिपूर्ति व इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने के आदेश दिए। इस पर स्कूल की ओर से तत्काल 50 हजार का चेक दे दिया गया। वहीं सहस्त्रधारा स्थित बचपन स्कूल, ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। जन सुनवाई में सदस्य शारदा त्रिपाठी, सदस्य सीमा डोरा, अनुसचिव डॉ. रोशनी सती भी मौजूद रहीं।