फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूजेवीएनएल मुख्यालय पर प्रदर्शन

यूजेवीएनएल मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
यूजेवीएनएल मुख्यालय पर प्रदर्शन
यूजेवीएनएल मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांच सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के कर्मचारियों का यूजेवीएनएल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व ऊर्जा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही पांच मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी एलान किया। तीनों निगमोें के कर्मचारी बुधवार को यूपीसीएल मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संरक्षक इंसारूलहक की अगुवाई में कर्मचारियों ने यूजेवीएनएल मुख्यालय पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार व शासन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। कहा कि कई दौर की वार्ताओं के बावजूद मांगों का निराकरण नहीं हो पाया है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मुख्य अभियंता आरएस बुर्फाल को उनके पद से हटाए जाने का भी मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के स्तर पर सौभाग्य योजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। साथ ही चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की।
विज्ञापन

धरने में राकेश शर्मा, जीएन कोठियाल, केहर सिंह, प्रदीप कंसल, भगवती प्रसाद, विनोद कवि, प्रदीप, डीसी ध्यानी, जेसी पंत, रवींद्र सैनी, पंकज सैनी, दीपक बेनीवाल, पवन रावत, पीके जैन, प्रमोद भंडारी, डीके शर्मा, अशोक जोशी, कविता जोशी, डॉॅ. एसएल शर्मा, शीला बोरा, रेणू, सीमा, वंदना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed