{"_id":"5c2fc5b8bdec22571d7e0816","slug":"191546634680-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनाने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम में शुक्रवार को तीसरे दिन भी अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी। काउंटर पर अब तक 1200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
नगर निगम में कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से खोले गए काउंटर पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। लोगों को टोकन देकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। जीएमएस रोड निवासी फहद अंसारी ने बताया कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से काफी राहत मिलेगी। सरकार की यह सराहनीय योजना है। शिमला बाईपास निवासी विपिन कुमार ने बताया कि निगम में अभी केवल एक ही काउंटर लगाया गया है। शहर में और काउंटर खोले जाने चाहिए, जिससे लोगों को सहूलियत हो सके। उधर, मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि नगर निगम में काउंटर लगने से काफी लोगों को कार्ड बनवाने में राहत मिली है। कई वार्डों में भी कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।