{"_id":"5c156254bdec2253b10882c2","slug":"191544905300-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का निर्माण
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जल्द ही राजपुर रोड स्थित पार्क में प्रदेश का पहला लाइट एंड साउंड थियेटर बनाएगा। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले महीने से कार्य शुरू होने की संभावना है।
यहां रोजाना तीन शो चलाए जाएंगे, जिसमें लाइट और संगीत के जरिए प्रदेश की धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों से शुल्क भी वसूला जाएगा, हालांकि शुल्क कितना होगा यह अभी तय नहीं किया गया है। करीब दो महीने पहले इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईटीडीसी) ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने डीपीआर तैयार कर एमडीडीए को सौंप दी थी। इस महीने के अंत तक टेंडर खुलने के बाद जनवरी में ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा पार्क का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। एमडीडीए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन आईटीडीसी से इसका निर्माण कार्य कराएगा।
----
राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क में प्रदेश के पहले लाइट एंड साउंड थियेटर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जनवरी से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए