फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हेलीपैड के आसपास से हटाए गए मधुमक्खियों के छत

हेलीपैड के आसपास से हटाए गए मधुमक्खियों के छत

Sat, 03 Nov 2018 02:14 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
हेलीपैड के आसपास से हटाए गए मधुमक्खियों के छत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे की तैयारियों के बीच शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड के आसपास मधुमक्खियों के छत्ते हटाए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम शुक्रवार दिनभर छत्तों को हटाने में जुटी रही।
बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति ऋषिकेश भी जाएंगे। ऐसे में सरकार, शासन व जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके लिए हेलीपैड के आसपास तैयारियां की जा रही हैं। इसके चलते हेलीपैड के आसपास के पेड़ों में मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को भी हटाना पड़ रहा है। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि हेलीकॉप्टर उतरते समय मधुमक्खियां हमलावर हो सकती हैं। ऐसे में जिला अधिकारी एसए मुरुगेशन ने छत्तों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि मधुमक्खियों के छत्तों को हटा दिया गया है और अब किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

‘आशियाना’ में वन विभाग की रेस्क्यू टीम तैनात
देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर ‘आशियाना’ में वन विभाग की 16 सदस्यीय टीम तैनात कर दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि टीम में आठ कर्मचारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें आशियाना में सांप निकलने या अन्य किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने की स्थिति में कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा वन विभाग, बिजली समेत कई विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed