फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कुतों का होगा टीकाकरण

टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कुतों का होगा टीकाकरण

Fri, 12 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कुतों का होगा टीकाकरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिम कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के 340 बाघाें को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से बचाने के लिए बफर जोन में कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। गिर के जंगलों में दर्जनभर शेरों की मौत के बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) ने देश के सभी नौ टाइगर रिजर्व के निदेशकों को एडवाइजरी जारी की है।
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी की एडवाइजरी के अनुसार कुत्तों को सीडीवी का टीका लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत अभियान चलाकर पार्क के आसपास रहने वाले सभी कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि पार्क निदेशक राहुल का कहना है कि अभी जिम कार्बेट पार्क मेें कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से किसी बाघ की मौत का मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद एनटीसीए की एडवाइजरी के मुताबिक बफरजोन में सभी कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, गुजरात के गिर के जंगल में निश्चित समय अंतराल में दर्जनभर शेरों की मौत होने के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से लेकर देश के तमाम राज्यों में बाघों व शेराें की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। गिर के जंगल में एक साथ कई शेरों की मौत के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण के संयुक्त सचिव की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम शेरों की मौत के कारणों की जांच कर रही है। जांच टीम में देहरादून स्थित राष्ट्रीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed