फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुद पर कोई दाग न लगने दें खिलाड़ी : पांडेय

खुद पर कोई दाग न लगने दें खिलाड़ी : पांडेय

Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खुद पर कोई दाग न लगने दें खिलाड़ी : पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में प्रतिभाग कर वापस लौटी उत्तराखंड की टीम का मंगलवार को एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, यूसीसीसी के महिम वर्मा, हीरा सिंह बिष्ट सहित अन्य क्रिकेट प्रशंसकों ने स्वागत किया।
इसके बाद यमुना कॉलोनी स्थित खेल मंत्री के आवास पर खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी खिलाड़ियों और मैनेजर को माला पहनाई व मिठाई खिलाई। इस दौरान अरविंद पांडेय ने कहा कि जिन लोगों की गलत नीतियों की वजह से हमारा प्रदेश 18 साल पीछे हुआ है। उसकी भरपाई हम ऐसे ही शानदार खेल दिखा कर करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह पहली क्रिकेट टीम भविष्य में युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगी। इसलिए खुद पर कोई दाग ना लगने दें। उन्होंने करणवीर कौशल के रिकॉर्ड पर शुभकामनाएं दीं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खेल निदेशक प्रताप सिंह शाह, सतीश सार्की, डॉ. धमेंद्र भट्ट, राजेश ममगाईं, पीसी वर्मा, कुमार थापा, धीरज खरे, अनिल डोभाल, सुनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्या बोले खिलाड़ी
विजय जेठी--
ओडिशा टीम की ओर से बोर्ड ट्रॉफी खेल चुके विजय जेठी ने बताया कि अपने राज्य से खेलने पर वह ज्यादा खुश हैं। सीनियर खिलाड़ियों ने बहुत सपोर्ट किया। जो सीखा वो आगे काम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शुभम सोदियाल--
पहली बार किसी बीसीसीआई की टूर्नामेंट का हिस्सा रहे शुभम ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी खेल कर पता चला कि बड़ा टूर्नामेंट क्या होता है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ काफी कुछ सीखने को मिला।

------
सौरभ रावत--
बडे़ टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने का फायदा मिला है। क्रिकेट में अनुभवी होना बहुत फायदेमंद होता है। अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed