{"_id":"5baa9cfb867a557eaa4de472","slug":"191537907963-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के लाभ के लिए मंगलवार से दून अस्पताल में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है, किसी भी पहचान पत्र से आवेदन किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दून अस्पताल में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुप्ता ने बताया कि 2011 की जनगणना में गरीब के तौर पर चिह्नित किए लोग योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होेंने कहा कि आवेदन करने के लिए केवल आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है। आधार कार्ड को मात्र एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी पहचान पत्र से आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि योजना के तहत प्रदेश के 537692 लोग योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 104 डायल कर सूचना प्राप्त की जा सकती है। योजना के तहत लाभार्थी सरकारी या निजी अस्पताल में हर साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।