{"_id":"5b9584be867a557fe11212e3","slug":"191536525502-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में इस बार भी भगवा राज, एनएसयूआई मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में इस बार भी भगवा राज, एनएसयूआई मायूस
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनावों में लगातार 12वें साल भी ‘भगवा राज’ कायम रहा। एबीवीपी प्रत्याशी जितेंद्र बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर जोरदार जीत दर्ज की। वहीं, महासचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन ने फिर झंडा बुलंद किया। आर्यन के शूरवीर सिंह चौहान कॉलेज के महासचिव बने। एनएसयूआई केवल इज्जत बचाने के तौर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज कर पाई।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से कालेज में मतगणना शुरू हुई। 3363 वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड के नतीजे आने शुरू हुए तो एबीवीपी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। शुरू में 40 वोटों की बढ़त बनी जो कि दूसरे राउंड तक 100 वोट पार कर गई। एबीवीपी के नेता अध्यक्ष पद पर लगातार जीत को लेकर आश्वस्त तो थे, लेकिन उन्हें छात्राओं के वोट का डर सता रहा था। छात्राओं के बैलेट बॉक्स खुले तो उनमें से एबीवीपी की जीत की राह पुख्ता होती चली गई। अंतिम चरण आने तक एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य बिष्ट बुरी तरह पिछड़ गए। चुनाव में एबीवीपी के जितेंद्र बिष्ट ने आदित्य बिष्ट को 591 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। जबकि पिछले वर्ष दोनों संगठनों के बीच जीत का अंतर मात्र 35 वोटों का था। उधर, महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप ने शुरू से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। आर्यन के प्रत्याशी शूरवीर सिंह चौहान ने पहले चरण से ही 70 से अधिक मतों की लीड ली। सत्यम शिवम के प्रत्याशी सचिन नैथानी को उन्होंने 627 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप की बादशाहत कायम रही। दिवाकर ग्रुप के सचिन त्रिवेदी ने सक्षम ग्रुप की हिमानी भंडारी को 174 मतों के अंतर से हराया। सहसचिव पद पर निर्दलीय आकाश रावत ने निर्दलीय आयुषी बडोनी को 536 वोटों के अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आयुषी सकलानी ने निर्दलीय प्रियंका नेगी को 171 मतों से हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की अंजली चमोली ने निर्दलीय पंकज कुमार को 2148 मतों के भारी अंतर से हराया।
किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष
>> जितेंद्र बिष्ट (एबीवीपी) : 1850
>> आदित्य बिष्ट (एनएसयूआई) : 1259
>> सागर जोशी (एबीसीएस) : 65
उपाध्यक्ष
>> सचिन त्रिवेदी (दिवाकर ग्रुप): 1527
>> हिमानी भंडारी (सक्षम ग्रुप) : 1353
महासचिव
>> शूरवीर सिंह चौहान (आर्यन) : 1837
>> सचिन नैथानी (सत्यम शिवम) : 1210
>> शैलेंद्र परमार (एसएफआई) : 200
सहसचिव
>> आकाश रावत : 981
>> आयुषी बडोनी : 445
>> सोनी बिष्ट : 348
>> काजल गुप्ता : 314
>> दीपिका गौड़ : 312
>> विजय थापा : 171
>> मुस्कान गोयल : 169
कोषाध्यक्ष
>> आयुष सकलानी : 882
>> प्रियंका नेगी : 711
>> अंकित रौतेला : 441
>> शिवांगी सेठी : 196
>> विपिन पंत : 151
>> मुस्कान सोनकर : 143
>> मयंक : 108
>> सौरभ कुमार : 88
विवि प्रतिनिधि
>> अंजली चमोली (एनएसयूआई) : 2578
>> पंकज कुमार (निर्दलीय) : 394
>> रितिक मलिक (निर्दलीय) : 116
12 साल में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष
वर्ष अध्यक्ष
>> 2006 संग्राम सिंह पुंडीर (एनएसयूआई)
>> 2007 जितेंद्र रावत मोनी (एबीवीपी)
>> 2008 राहुल रावत (एबीवीपी)
>> 2009 आशीष बहुगुणा (एबीवीपी)
>> 2010 अंशुल चावला (एबीवीपी)
>> 2011 आशीष रावत (एबीवीपी)
>> 2012 महेश जगूड़ी (एबीवीपी)
>> 2013 सिद्धार्थ राणा (एबीवीपी)
>> 2014 पारस गोयल (एबीवीपी)
>> 2015 राकेश नेगी (एबीवीपी)
>> 2016 राहुल कुमार (एबीवीपी)
>> 2017 शुभम सिमल्टी (एबीवीपी)
>> 2018 जितेंद्र सिंह बिष्ट (एबीवीपी)