फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीवा के शूटर ने बंदी रक्षक को पीटा

जीवा के शूटर ने बंदी रक्षक को पीटा

Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जीवा के शूटर ने बंदी रक्षक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाल, हरिद्वार
विज्ञापन

जिला जेल रोशनाबाद में बंद शूटर शाहरुख पठान ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का विरोध कर रहे बंदी रक्षक नितिन सजवाण की पिटाई कर दी। शाहरुख कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का शूटर है। आरोप है कि बंदी रक्षक ने जब जेल अधीक्षक बीपी पांडेय को इसकी जानकारी दी तो उसी को डांट दिया।
मारपीट और जेल अधीक्षक के व्यवहार से भड़के बंदी रक्षक ड्यूटी छोड़कर जिलाधिकारी से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन भगवत प्रसाद मिश्रा को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने देर शाम को ही जेल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर, जेल अधीक्षक बीपी पांडे ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि बंदी रक्षक, बंदी को पीटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। वहीं, देर शाम बंदी रक्षक ने सिडकुल थाने में शाहरुख और मुजाहिद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।शुक्रवार की दोपहर जेल परिसर में ड्यूटी कर रहे बंदी रक्षक नितिन सजवाण का आरोप है कि शूटर शाहरुख पठान मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। बंदी रक्षक ने जब मोबाइल फोन छीनना चाहा तो शाहरुख ने कैदियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। वह जैसे तैसे बैरक से निकले और जेल अधीक्षक बीपी पांडेय को घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप है कि जेल अधीक्षक ने उल्टा उनको ही डाट दिया। बंदी रक्षक के साथ हुई मारपीट के बाद जेल अधीक्षक के व्यवहार से खफा सभी बंदी रक्षक भी एकजुट हो गए और जिलाधिकारी से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी दीपक रावत उस समय हरकी पैड़ी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। बंदी रक्षकों के आने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने एक साथ सभी के ड्यूटी छोड़कर आने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश अपर जिलाधिकारी बीके मिश्रा को दिए। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक बीपी पांडे ने कहा कि बंदी रक्षकों के आरोपों में कोई दम नहीं है। वे एक बंदी को पीटना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। जेल की नियमावली में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है कि किसी बंदी को पीटा जाए। उन्होंने कहा कि जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

कौन है शाहरुख पठान
वर्ष 2017 में हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी कॉलोनी में कंबल व्यवसायी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ ने शहर को हिलाकर रख देने वाले हत्याकांड से पर्दा उठाया था। तब सामने आया था कि शूटरों के निशाने पर गोल्डी नहीं बल्कि उसके घर से चंद कदम की दूरी पर अपने परिचित के घर मौजूद कनखल का रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी था। कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के इशारे पर ही उसके शूटर सैनी की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन हुलिया मिलता जुलता होने के चलते शूटरों ने गोल्डी की हत्या कर दी थी। शाहरुख भी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों में शामिल रहा है। वेस्ट यूपी के शामली के रहने वाले शाहरुख ने कई हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed