{"_id":"5b62079d4f1c1ba43e8b4b5b","slug":"191533151133-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर पर समीक्षा ने उकेरी बेहतरीन मातृत्व छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर पर समीक्षा ने उकेरी बेहतरीन मातृत्व छवि
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी की ओर से आसफनगर ग्रंट स्थित निजी स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह सात अगस्त तक मनाया जाएगा।
विश्वस्तन पान सप्ताह के प्रथम दिवस पर बुधवार को राजा बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज, आसफनगर ग्रंट में सीनियर छात्राओं के बीच स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुचेता सिंह ने छात्राओं को विश्व स्तनपान सप्ताह की जानकारी देने के साथ-साथ स्तनपान का महत्व, शिशु का पोषण, माता-शिशु का उचित आहार एवं टीकाकरण को विस्तार से समझाया। पोस्टर प्रतियोगिता में समीक्षा ने प्रथम, शीबा मलिक ने दूसरा व परमजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना सैनी ने कहा कि इस तरह प्रतियोगिताओ से प्रतिभाएं निखरती है। इस दौरान डॉ. योगेंद्र सैनी, डॉ. उजाला सिंह, विनय कुमार, सुल्तान सिंह, मनीष, सोनिया, शालू, मनीता, रुचि, मोनिका, संगीता, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो