फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉ. केके टम्टा ले सकते हैं वीआरएस

डॉ. केके टम्टा ले सकते हैं वीआरएस

Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डॉ. केके टम्टा ले सकते हैं वीआरएस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पिछले दिनों पद से हटाए गए दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केके टम्टा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने की चर्चा है। वहीं अवकाश पर चल रहे मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केके टम्टा ने अभीतक नवनियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट को कार्यभार भी नहीं सौंपा है।

बता दें पिछले दिनों शासन स्तर से दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केके टम्टा को हटाकर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केसी पंत को दायित्व सौंपा गया था। शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद से डॉ. टम्टा अवकाश पर हैं और अब उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की इच्छा जताई है। हालांकि वीआरएस के बाबत उन्होंने अभी लिखित में कोई पहल नहीं की है। डॉ. टम्टा का कहना है कि बतौर मेडिकल सुपरिटेंडेंट उन्होंने दून अस्पताल के लिए अपने स्तर से तमाम उल्लेखनीय कार्य किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पद से हटा दिया गया है। इन परिस्थितियों में अब लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं देना संभव नहीं है। कार्यभार सौंपने के बाबत उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर कार्यभार डॉ. केसी पंत को सौंप देंगे। वहीं चार दिन बाद भी डॉ. केके टम्टा को आदेश का न मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों, पैरा मेडिकल व कर्मचारियों में कई तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed