फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेपर लीक पर शिकंजा : 24 सेट में आया सीबीएसई नीट का पेपर

पेपर लीक पर शिकंजा : 24 सेट में आया सीबीएसई नीट का पेपर

Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक पर शिकंजा : 24 सेट में आया सीबीएसई नीट का पेपर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीबीएसई की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इस बार प्रश्न पत्रों के 24 सेट बांटे गए। पहली बार सीबीएसई ने इतनी बड़ी संख्या में पेपर में बदलाव किए हैं। अभी तक बोर्ड केवल चार से पांच सेट ही बनाकर परीक्षा में बांटता। खास बात यह है कि बोर्ड ने इस साल न केवल प्रश्नों के क्रम सभी सेट में बदले हुए थे बल्कि विषयों का क्रम भी बदला हुआ था। परीक्षा में जो पेन अभ्यर्थियों को दिया गया था, वह भी इस साल वापस जमा कर लिया गया।

रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीएसई नीट का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर पहले से ही काफी सतर्कता थी। अभ्यर्थियों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से दरवाजे खोल दिए गए। जो अभ्यर्थी जूते पहनकर परीक्षा देने आए थे, उनके जूते बाहर ही निकलवा दिए गए। ज्यादातर अभ्यर्थी हवाई चप्पल पहनकर परीक्षा देने आए। सीबीएसई ने इस साल प्रश्न पत्रों को लेकर खास बदलाव किए। जानकारी के मुताबिक इस साल नीट के प्रश्न पत्र एए, बीबी सेट में बनाए गए। कुल 24 सेट बनाए गए थे। जानकारी के मुताबिक इस साल एक-एक कक्ष में यह सभी 24-24 सेट छात्रों को बांटे गए, ताकि किसी भी छात्र के पास एक जैसे सेट न पहुंचे। हर सेट में प्रश्नों का क्रम बदलने के साथ ही विषयों का क्रम भी बदला था। जैसे- किसी सेट में फिजिक्स के सवाल पहले आए थे तो किसी सेट में केमिस्ट्री के सवाल पहले आए थे। किसी सेट में बायोलॉजी के सवाल पहले पूछे गए थे। बोर्ड ने कड़ी चेकिंग की तो जो छात्र जूते-मौजे पहनकर आए थे, वह परीक्षा केंद्र से बाहर ही उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पेन दिया गया था। इस साल बोर्ड ने यह सभी पेन भी वापस ले लिए। जबकि गत वर्षों तक यह पेन वापस नहीं लिए जाते थे। चूंकि कई बार सीबीएसई नीट का पेपर लीक होने के विवाद पैदा हो चुके हैं, इसलिए बोर्ड ने इस साल खास अहतियात बरती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed