फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंधे पर शव ले जाने की जांच को कमेटी गठित, जांच शुरू

कंधे पर शव ले जाने की जांच को कमेटी गठित, जांच शुरू

Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कंधे पर शव ले जाने की जांच को कमेटी गठित, जांच शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विगत बृहस्पतिवार को दून अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर भाई के शव को गेट तक कंधे पर ले जाने के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को कमेटी सदस्यों ने घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात सीएमएस, ईएमओ, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मियों से की पूछताछ की।
दून अस्पताल में इलाज के दौरान बिजनौर के धामपुर निवासी सोनू की विगत बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। सोनू की मौत के बाद स्ट्रेचर न मिलने पर उसका बड़ा भाई उसके शव को गेट तक कंधे पर लादकर लाया था। किन्नरों और अन्य लोगों ने चंदा एकत्र कर शव को धामपुर भिजवाया था। इस घटना के बाद सीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय अफसरों को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता के अलावा डॉ. जेएस राणा और डॉ. पीएस रावत को शामिल किया गया है। जांच कमेटी ने घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात सीएमएस, ईएमओ, स्टाफ नर्स, फार्र्मासिस्ट, सुरक्षा गार्ड, वार्ड ब्वॉय और पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

........................................................
सीएमएस ने कमेटी के गठन पर उठाए सवाल
अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके टम्टा ने जांच समिति के गठन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब उनके पास किसी भी प्रकार के प्रशासनिक, वित्तीय अधिकार नही है तो वे किस आधार पर उनसे पूछताछ कर सकते हैं। उनका कहना है कि मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनसे बेवजह पूछताछ किया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................................
सचिव ने किए आदेश, महानिदेशक बोली, नहीं मिला पत्र
मामले में स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने स्वास्थ्य महानिदेशक के स्तर से जांच करने के लिए आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस संबंध में जब स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी अभी उनको जांच करने के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed