{"_id":"5ae7827f4f1c1be2798b71ce","slug":"191525121663-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज भी होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज भी होगी बारिश
Updated Tue, 01 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही अंधड़ चलने और ओले गिरने का भी अनुमान है।
सोमवार को राजधानी दून में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। शाम को कई क्षेत्रों में हल्की हवाएं चली और बादल भी छाए। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल भी छाए रहे। इसके बाद काफी देर तक तेज हवाएं और अंधड़ चली। इसके चलते पैदल और दोपहिया चालकों को खासी दिक्कत हुई। जगह-जगह धूल के गुबार उड़ने लगे। कुछ इलाकों में बारिश हुई, जो कुछ देर तक चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली में अंधड़ चलने के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। मौमस केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
...........
तापमान::
अधिकतम- 35
न्यूनतम- 21
...........
सूर्योदय- सुबह 5.35 बजे
सूर्यास्त- शाम 6.56 बजे