{"_id":"5ae234ec4f1c1b86098b6c07","slug":"191524774124-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 विषयों के पेपर खुद भेजेगा सीआईएससीई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 विषयों के पेपर खुद भेजेगा सीआईएससीई
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र अब काउंसिल ही भेजेगा। इस वर्ष यह व्यवस्था देशभर में लागू होने जा रही है। इसका मकसद शिक्षा के पैटर्न में समानता लाना है, ताकि 10वीं और 12वीं के परिणाम तक बच्चे पूरी तरह तैयार हो सकें। काउंसिल केवल वार्षिक परीक्षा के पेपर ही भेजेगा। शेष पेपर स्कूल स्तर पर ही तैयार होंगे, जबकि अभी तक स्कूल के स्तर से सारे पेपर तैयार होते थे।
सीआईएससीई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 9वीं में दस विषयों (इंगलिश लैंग्वेज, इंगलिश लिटरेचर, हिस्ट्री एंड सिविक्स, जियोग्राफी, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्शियल स्टडीज) और 11वीं में 16 विषयों (इंगलिश लैंग्वेज, इंगलिश लिटरेचर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, कॉमर्स, अकाउंट, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस) के पेपर काउंसिल की ओर से तैयार कर भेजे जाएंगे। काउंसिल ने यह भी साफ कर दिया है कि इनके अलावा अन्य विषयों के प्रश्न पत्र स्कूलों के शिक्षक ही तैयार करेंगे। उनके पेपर काउंसिल नहीं भेजेगा। प्रत्येक विषय के दो-दो सेट तैयार किए जाएंगे। एक सेट नवंबर/दिसंबर में होने पर्वतीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए होने वाली परीक्षा में इस्तेमाल होगा, जबकि दूसरा सेट मैदानी इलाकों में फरवरी/मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए भेजा जाएगा।