फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता

नगर निगम चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता

Wed, 21 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार को महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने, छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने, नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करने और पीएम मोदी की मन की बात लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही आजीवन सहयोग निधि प्रभारी, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य आदि एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह महाभियान में लक्ष्य से भी ज्यादा धनराशि एकत्र होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि कार्यकर्ताओं के जरिये ही चार करोड़ 12 लाख से अधिक की धनराशि एकत्र की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 25 मार्च को पीएम मोदी की मन की बात हर बूथ पर सुनने के निर्देश दिए। पार्टी के छह अप्रैल को स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाने को कहा। इसे लेकर आगामी चार अप्रैल से पहले सभी मंडलों एवं मोर्चा को बड़ी योजना बैठक करने की बात कही। इस दौरान महामंत्री आदित्य चौहान, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, अनीता सिंह, बबीता, विनोद सिंह रांगड़, श्याम अग्रवाल, रतन सिंह चौहान, विनोद शर्मा, लच्छू गुप्ता, विजेंद्र थपलियाल, विजेंद्र राणा, विनोद महार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...........
हर बूथ पर तैयार करें 20-20 युवाओं की टीम
महानगर अध्यक्ष ने युवा मोर्चा को हर बूथ पर 20-20 युवाओं की टीम गठित करने को कहा। प्रत्येक बूथ पर महिला, अनुसूचित, अल्पसंख्यक, ओबीसी मोर्चा आदि की भी टीम गठित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed