{"_id":"5a4a9c824f1c1bb34a8b9a87","slug":"191514839170-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिलेगी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिलेगी लैब
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों को नए साल में लैब मिल जाएगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम को जल्द लैब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लैब के लिए जरूरी उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में लैब बनकर तैयार हो जाएगी। दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र चार माह से बगैर लैब मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि बिना लैब एमबीबीएस की पढ़ाई करा उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे न सिर्फ छात्र, बल्कि उनके अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि बगैर लैब बच्चों को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कराया जाना गलत है। लैब निर्माण में इतनी देरी की वजहों की जांच होनी चाहिए।