फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर सड़क पर उतरने का एलान

गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर सड़क पर उतरने का एलान

Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर सड़क पर उतरने का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक कल्याण संगठन की रविवार को बैठक हुई। पदाधिकारियों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए फिर से संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व सैनिकों ने नगर निकायों का विस्तारीकरण कर गांवों के वजूद को खत्म करने की भी निंदा की।

बालावाला में आयोजित बैठक में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष माधवानंद बंदूनी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में पूर्व सैनिकों की अहम भूमिका रही है। राजनीतिक पार्टियों की इच्छाशक्ति की कमी के चलते 17 सालों बाद भी स्थायी राजधानी नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए एक बार फिर संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। महासचिव पीसी थपलिया ने राजधानी पर लिखित प्रपत्र पेश किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर राजधानी के मद्दे को उलझाई हैं। जनता को भटकाया जा रहा है। बैठक में दिगंबर नेगी, डा. सुभाष प्रसाद, आनंद प्रकाश धस्माना, सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल, डीपी बलूनी, दरबान सिंह, पीसी घिल्डियाल, रणजीत सिंह मेहरा, अजीत सिंह रावत, उमराव सिंह, चंद्रमणि बंदूनी, दीवान सिंह बोरा ने विचार रख। अध्यक्षता रणजीत सिंह मेहरा और संचालन चंद्रमणि बंदूनी ने किया। इस दौरान एमएम ध्यानी और पीसी डिल्यिाल, दरबान सिंह, लक्ष्मण कठैत और मोहन सिंह पंवार मौजूद थे। रणजीत सिंह मेहरा ने कहा कि सात जनवरी को नत्थुवाला इंटर कालेज में सैनिक संगठन वालीबाल टूर्नामेंट आयोजित होगा। आखिर में सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed