{"_id":"594ff9834f1c1bb07d8b4726","slug":"191498413443-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्माणवाद ने किया देश को बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्माणवाद ने किया देश को बर्बाद
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। बामसेफ के जिला अधिवेशन सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणवाद ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। इस देश को अंबेडकरवादी विचारधारा बचा सकती है।
रविवार को नगर निगम सभागार में हुए अधिवेशन में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। अधिवेशन तीन सत्रों में हुआ। इसमें सामाजिक चिंतक रतिराम शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मणवाद ने केवल देश को बांटने एवं तोड़ने का काम किया है। अंबेडकर विचाराधारा पर चलकर ही देश को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज तरक्की कर सकता है। बिना शिक्षा के कोई भी समाज अपने अधिकारों को हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया। डा. नय्यर काजमी ने कहा कि बामसेफ ही सभी जाति के लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है। संगठन लोगों को एक साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत कर भी रहा है। काजमी ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर मनोज, महेंद्र सिंह, डा. संदीप, सचिन कुमार, राजीव रंजन, दिसंबर सिंह, बाबूराम भारती, अरविंद आदि मौजूद रहे।