{"_id":"594aa9464f1c1baa548b4671","slug":"191498065222-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में बेटे के खिलाफ हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में बेटे के खिलाफ हुई मां
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। शहीद हुए बीएसएफ के जवान हरीश चंद्र बड़थ्वाल के भाई ने घर से सटी जमीन शराब की दुकान के लिए दे दी है। इससे जवान की मांग आहत है। उन्होंने इसे शहीद बेटे का अपमान बताया है। उन्होंने एसडीएम से दुकान हटवाने की मांग की है।
शहीद की मां पवित्रा देवी ने बताया कि शहीद बेटे की याद में जहां उन्होंने ग्राम बडे़थ रिंगालपानी ब्लाक द्वारीखाल में घर में ही मंदिर बनाया है, वहीं दूसरे बेटे ने घर से सटी जगह शराब की दुकान खोलने को दे दी है। उन्होंने दुकान को हटाने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। पवित्रा देवी ने कहा कि जिस शहीद बेटे की याद में बीएसएफ ने सिलोगी इंटर कालेज में उसका चित्र लगवाया। उसी जगह पर अब शराब के नशे में युवक घूमा करेंगे। जो सरासर गलत है। यह न केवल शहीद का अपमान है, बल्कि परिवार के लिए भी आघात है। शहीद की माता ने कहा कि जिस बेटे ने शहादत देकर गांव के लिए मिसाल कायम की, उसी शहीद के घर के परिसर में शराब की ब्रिकी होगी। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उधर, द्वारीखाल ब्लाक के पांच ग्राम पंचायतों ने शराब की दुकान को हटवाने का समर्थन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम सभा ठंठोली के प्रधान प्रेम लाल बडोला, बड़ेथ के प्रधान विवेकानंद बड़थ्वाल, सौढ़ की प्रधान सरस्वती देवी, जसपुर की प्रधान गुड्डी देवी, घंडालू की प्रधान सुलोचना देवी मौजूद थे।